दसई में शनिश्चरी अमावस्या शनि जयंति के पावन पर्व पर श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया भगवान शनिजी का जन्मोत्सव ,बडी संख्या मे श्रद्धालु ने दर्शन किये व भंडारे का आयोजन किया

0

मध्यप्रदेश के धार जिले के दसई के नया बाजार मे अति प्राचीन भगवान शनि देव के मंदिर मे शनिश्चरा अमावस्या शनि जयंति के पावन पर्व पर जन्मोत्सव प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर नगर का शनि मंदिर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था और पूरे दिन दर्शन एवं पूजन का सिलसिला चलता रहा।

शनि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पंडितों एवं यजमानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष हवन, पूजन एवं अभिषेक किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शनि देव का तेलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवार की मंगलकामना की।

दोपहर 12 बजे भगवान शनि देव की महाआरती की गई, जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर “जय शनि देव” के जयकारों से गूंज उठा। आरती पश्चात कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जहां कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन एवं दक्षिणा भेंट की गई।

इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन प्रारंभ हुआ, जो देर शाम तक लगातार चलता रहा। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

मंदिर परिसर को फूलों एवं आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। आयोजन समिति एवं नगरवासियों द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसादी वितरण और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे।

शनि जन्मोत्सव को लेकर नगर में पूरे दिन धार्मिक उल्लास बना रहा और श्रद्धालुओं ने इसे आस्था एवं सेवा का पर्व बताते हुए भगवान शनि देव से नगर मे सुख-शांति की कामना की।

प्रधान संपादक

नयन लववंशी

6261746002

Leave A Reply

Your email address will not be published.