युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तरुण सिसोदिया व मोर्चा जिला महामंत्री रोहित रघुवंशी नियुक्त

0

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर द्वारा श्री तरुण सिसोदिया (लक्की ) 33 वर्षीय धार निवासी को युवा मोर्चा धार जिला अध्यक्ष (शहरी) व युवा मोर्चा जिला महामंत्री रोहित रघुवंशी की घोषणा की हैं ।श्रीतरुण सिसोदिया युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष व मोर्चा जिला महामंत्री रोहित रघुवंशी नियुक्त होने पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव विधायक श्रीमती नीना वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तरुण सिसोदिया वर्तमान में युवा मोर्चा जिला मंत्री पद पर है ।

नवनियुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष तरुण सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास व्यक्त कर युवा मोर्चा, जिला धार के जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी।वरिष्ठ नेताओं के कुशल नेतृत्व में संगठन को धार जिले में और अधिक सशक्त बनाने तथा युवाओं के लिए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगा। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

प्रधान संपादक

नयन लववंशी

6261746002

Leave A Reply

Your email address will not be published.