अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

0

विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित एवं बार-बार बिजली कटौती के विरोध में विधायक प्रताप ग्रेवाल के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस कमेटी द्वारा राजगढ मे विद्युत विभाग के संभागीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर के नाम ज्ञापन सौंपकर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लगातार विद्युत कटौती की जा रही है। विद्युत कटौती का कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय किसानों के लिए रबी फसल की तैयारी एवं सिंचाई का महत्वपूर्ण समय है।

ऐसे में पर्याप्त एवं नियमित बिजली नहीं मिलने से किसानों को सिंचाई कार्य में परेशानी हो रही है तथा फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। बिजली कटौती के कारण घरेलू उपभोक्ताओं, व्यापारियों, दुकानदारों, विद्यार्थियों तथा विद्युत पर निर्भर छोटे व्यवसायों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में दिन एवं रात के समय बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पेयजल व्यवस्था, सिंचाई व्यवस्था एवं आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विद्युत कटौती की पूर्व सूचना नहीं दिए जाने से लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है।ज्ञापन के माध्यम से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार ने कहा कि ने अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद करवाने, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने तथा विद्युत कटौती की स्थिति में पूर्व सूचना देने की मांग की। इसके साथ ही खराब एवं जर्जर विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों तथा अन्य विद्युत उपकरणों की तत्काल मरम्मत, आवश्यकतानुसार विद्युत क्षमता में वृद्धि तथा बार-बार होने वाले फॉल्ट एवं ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग भी की गई। ज्ञापन का वाचन वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र लोहार ने किया, इस अवसर पर सरदारपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, यु.का. ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, जिला महामंत्री चेतन जाट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह सिसौदिया, आदिवासी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महेश डामोर, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अरविन्द जाट, दिनेश चौधरी, अंसार खान, मुकेश तुफान, गोपाल डिडवानिया, पार्षद भारत सिंगार, निलेश सिंगार, प्रभु रेवर, समन्दरसिंह बामनिया, लक्ष्मण काग, लखन परमार, उंकार टांक, देवीलाल शर्मा, जीवन धाकड, बसंतीलाल श्रीकार, जगन्नाथ सेठ, राजेसिंह भूरिया, विमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

प्रधान संपादक

नयन लववंशी

6261746002

Leave A Reply

Your email address will not be published.