दूसरे सोमवार को कोटेश्वर से दसई तक निकली महिला निशुल्क कावड़ यात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा
सावन के पवित्र महीने मे देश शिव भक्त अपने अपने ढंग से भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक पवित्र महीना है इस महीने कावड यात्रा का भी विशेष महत्व है ।
इसी कडी मे मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर तहसील के दसई मे सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर सोमवार को दसई निशुल्क महिला मित्र मंडल के तत्वावधान में कोटेश्वर से दसई तक महिला निशुल्क कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। श्रद्धालु कंधों पर कावड़ लेकर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए।कावड़ यात्रा के दौरान डीजे और भजनों की धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। जगह-जगह विभिन्न संगठनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए फल, चाय-नाश्ता और पानी की व्यवस्था की गई। वहीं भजन गायकों द्वारा भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिस पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।कोटेश्वर से प्रारंभ हुई कावड़ यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए दसई पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने राम-रामेश्वर मंदिर पहुंचकर कावड़ में लाए गए जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा। महिला श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता के चलते कावड़ यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन में सेवा भाव के साथ धार्मिक आस्था का सुंदर संगम देखने को मिला।
प्रधान संपादक
नयन लववंशी
6261746002