ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सक्लूसिव. ——————————– शव रखकर पुलिस चौकी पर धरने पर बैठे परिजन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांगसड़क हादसे में घायल 40 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, दसई चौकी पर हंगामा,स्थिति के देखते हुए थाना प्रभारी राजु मकवाना मौके पर

0

मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर तहसील अमझेरा थानान्तर्गत दसई चोकी के ग्राम बामनखेड़ी निवासी 40 वर्षीय मुकुंद पिता बाबूलाल की सड़क हादसे में उपचार के दौरान मौत के बाद रविवार सुबह परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के परिजन शव को लेकर दसई पुलिस चौकी पहुंच गए और आरोपी बाइक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे चौकी परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई की रात ग्राम दसई के समीप गंगाजलिया पुलिया के पास मुकुंद सड़क किनारे गंभीर घायल अवस्था में मिले थे। परिजनों का आरोप है कि ग्राम बामनखेड़ी निवासी शिवा पिता हेमेंद्र ने अपनी बिना नंबर की बाइक से पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे मुकुंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह करीब 6 बजे उनकी मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सुबह करीब 9 बजे वे शव लेकर दसई पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश देने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। स्थिति को देखते हुए अमझेरा थानाप्रभारी राजु मकवाना मोके पर पहुंचकर परिजनों की मांगों को सुना जा रहा है तथा उन्हें पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाया जा रहा है।

प्रधान संपादक

नयन लववंशी

6261746002

Leave A Reply

Your email address will not be published.