धारमध्य प्रदेश

उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने धार ब्लाक के विभिन्न गांवों का किया दौर,35 कांग्रेस कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल।

मध्यप्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने आज धार ब्लाक के विभिन्न गांवों का दौरा किया व ग्रामीणों से मुलाकात की।
मंत्री दत्तीगांव ने दौरे की शुरुआत पीपलिया से की। पीपलिया में ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याएं जानी व अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। वहां से कनावल, तीसगांव, भिडोता खुर्द, तलाई, अनारद, मलगांव, बड़ा उमरिया, पिंजराया तथा कलसाडा पहुंचें। दौरे के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों व कार्यकर्ताओ से चर्चा की।
इस मौके पर ग्राम तीसगांव में कांग्रेस के 15 कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।
उधर कल भी पश्चिम क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्राम मुंगेला में उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की उपस्थिति में कांग्रेस के 20 कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मंत्री ने सभी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर
मंत्री दत्तीगांव के साथ पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, मंडी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि ओपी बना, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शकील खान, सादलपुर मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह पटेल अनारद, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष गोरधनसिंह गोहिल, राधेश्याम मुकाती, जशवंतसिंह नवासा, पंकज लोधा भिडोता,पुर्व मंडल अध्यक्ष व तीसगांव सेक्टर प्रभारी नरवरसिह लववंशी, वरिष्ठ भाजपा सदस्य बाबुलाल लववंशी घनश्याम लववंशी,भाजपा नगर अध्यक्ष ईश्वर लववंशी ,राम लववंशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा पाठक, महिला मोर्चा विधानसभा प्रभारी अनामिका ठाकुर, जिला महामंत्री माध्वीकुंवर सोलंकी, मंडल अध्यक्ष कुसुम जैन, लाखनसिंह नवासा, नागूसिंह ठाकुर, धर्मेन्द्र राठौड़, छतरसिंह ठाकुर, मोहन जुगाड़ भिडोता संतोष राव बदनावर अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।
नयन लववंशी
धार मप्र
6261746002

नयन लववंशी

प्रधान संपादक | Nayanrathore844@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

Close