आज आंचलिक पत्रकारो की स्थिती ठीक नही,पत्रकारो सुविधा नही,सम्मान चाहिए ..अशोक रघुवंशी वरिष्ठ , पत्रकार,प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा आयोजित पत्रकार मिलन समारोह में सामाजिक विभूति व , पत्रकारों का किया सम्मान
लेडगांव / सरदारपुर तहसील के लेडगांव मे भव्य पत्रकार मिलन समारोह मे वरिष्ठ पत्रकार व गौ शाला अध्यक्ष दसई ने पत्रकारो पीडा बताते हुए कहा कि मंच से सभी पत्रकार संघटन एक जुटता, पत्रकार की हित की बात करता है पत्रकार सम्मेलन कार्यक्रम होने तक ही ये बाते सीमित रह जाती है ,जब पत्रकार जनहित ,भष्टाचार व भ्रष्ट नेताओ के काले खबर के माध्यम से ज्वलंत मुद्दे उठाता है तो उसको खरीदने , दबाने की कोशिश की जाती है वहा सफल मही होते है तो फिर फर्जी प्रकरण दर्ज, व अधिमान्य कार्ड नही होने के कारण उसको फर्जी कहकर लज्जित कर प्रताडित कर दबाने की कोशिश की जाती है या संपादक को फोन लगाकर भ्रमित कर उस पत्रकार से अखबार व चैनल तक छीन लिया जाता है इस परिस्थिति मे पत्रकार को कोई संगठन साथ नही देता। आज पत्रकारो आवश्यक है जो पात्र शासन द्वारा जारी अधिमान्य कार्ड की जो आज लगभग दस साल से तात्कालिक व वर्तमान शासन नही बना रही है आज पंद्रह साल से पत्रकारिता कर रहे है उनके पास भी अधिमान्य कार्ड नही है ,इस मुद्दे पर कोई संगठन बात नही करता है ना ही कोशिश की,अगर उसके पास उसका अधिमान्य कार्ड होता है तो उसको फर्जी पत्रकार के शब्दो से बेइज्जत नही होना पडेगा इस विषय को लेकर सभी संगठन एक जुट होकर शासन को जगाने की कोशिश करना चाहिए ओर पात्र पत्रकारो के अधिमान्य कार्ड बनना चाहिए ।
वही सरदारपुर विधायक ने पत्रकारो को संबोधित करते कहा कि पत्रकार वह नही है जो शासन प्रशासन की चाटुकारिता करें। पत्रकार तो वह है जो सत्ता पक्ष, विपक्ष एवं प्रशासन से जनहित के संरक्षण के लिए सवाल करें और निडर निष्पक्ष होकर समस्याओं को उजागर करें। आमजन की समस्या का समाधान न हो, सुनवाई न हो तो उनकी उम्मीद की किरण पत्रकार ही होता है। पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक होता है।किसी भी दल के जनप्रतिनिधि को केवल एक कार्यकाल मिलता है पाँच वर्ष बाद जनप्रतिनिधि परिवर्तित हो जाते है लेकिन पत्रकारों की कलम पीड़ितों के लिए निरंतर चलती रहती है। सरदारपुर क्षेत्र की पत्रकारिता ने भी क्षेत्र की खरमोर अभ्यारण, खइडिया पुल निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मुलभुत सुविधाओं को कलम के बल पर स्थापित किया है।
उक्त बातें प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह अवसर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कही, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा ने की। विशिष्ट अतिथि धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री थे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य गायत्री राजपुरोहित, सरदारपुर एसडीएम अजमेर सिंह गोड़, धार प्रेस क्लब अध्यक्ष कपिल तिवारी, जनपद सदस्य धुलजी रेवाटिया, अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना, दसाई चौकी प्रभारी दिनेश सिंह यादव, चिकित्सा अधिकारी सचिन द्विवेदी, सरपंच अंतर सिंह फुलवारे आदि मंचासीन थे।
तिलक लगाकर अतिथि, पत्रकारों का सत्कार एवं सरस्वती वंदना से आयोजन की शुरुआत
पत्रकार मिलन समारोह में पहुंचे पत्रकारों व अतिथियों का बालिकाओं ने तिलक लगाकर व समिति पदाधिकारियों ने केसरिया दुपट्टा अंगवस्त्र डालकर अगवानी की। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती पूजन, दीप प्रज्जवलन एवं कुमारी दिव्या सरदार पाटीदार द्वारा सरस्वती वंदना के साथ की गई । मंचासीन अतिथियों का स्वागत समिति पदाधिकारियों द्वारा पुष्पहार पहनाकर एवं शाल व स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया।स्वागत भाषण आयोजन समिति के दशरथ पाटीदार ने दिया।
पत्रकार मिलन समारोह नई ऊर्जा के संचार का माध्यम है -छोटू शास्त्री
विशिष्ट अतिथि पं. छोटू शास्त्री ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकार मिलन समारोह के ऐसे आयोजन युवा पत्रकारों में नविन ऊर्जा के संचार का माध्यम है। ऐसे वैचारिक महाकुम्भ से पत्रकारों की लेखनी में निखार आता है व पारदर्शी पत्रकारिता से रूबरू होने का अवसर मिलता है।लेड़गांव प्रेस क्लब गरिमामयी आयोजन के लिए बधाई की पात्र है। आयोजन को जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, जिला पंचायत सदस्य गायत्री राजपुरोहित, एसडीएम अजमेर सिंह गोड़, धार प्रेस क्लब अध्यक्ष कपिल तिवारी, अशोक रघुवंशी, गोवर्धन सिंह डोडिया ने भी सम्बोधित किया।
प्रेस क्लब द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार से जुड़े समाजसेवीयों एवं पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कवि पंकज धुप्पल ने किया एवं आभार पत्रकार कमलेश वैष्णव ने माना ।
प्रधान संपादक
नयन लववंशी
6261746002