भाजपा महिला मोर्चा में साधना जितेंद्र भाटी लोधा भरावदा को मिली बड़ी जिम्मेदारी,जिला उपाध्यक्ष,समर्थकों ने दी बधाई।
धार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला धार में संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत साधना जितेंद्र भाटी लोधा भरावदा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। 12 सितंबर 2026 को जारी संगठन की सूची के अनुसार साधना भाटी को भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी सूची में बताया गया कि यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष नीलेश भारती एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा ठाकुर के अनुमोदन के बाद की गई है।

*संगठन ने जताया विश्वास*नई जिम्मेदारी मिलने के बाद साधना जितेंद्र भाटी ने संगठन के वरिष्ठ एवं सम्माननीयजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए जो दायित्व सौंपा है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी।*साधना भाटी कि नियुक्ति से बीजेपी ने क्षत्रिय लोधा समाज के वोट साधने की कोशिश* साधना भाटी क्षत्रिय लोधा समाज से है भाजपा कार्यकर्ताओ की माने तो समाज भाजपा जो समाज के वोट का फाइदा की तुलना मे सक्रिय कार्यकर्ताओ की अवहेलना का आरोप लगते आया है वही बीजेपी को ऐहसास हुआ कि समाज राजनैतिक वोट बैंक के हिसाब से निर्णायक मतदाता रहा है आने वाले चुनाव को देखते हुए साधना भाटी को बडा पद देकर भाजपा हाईकमान ने क्षत्रिय लोधा समाज के वोट को साधने की कोशिश कर आने चुनाव मे क्षेत्र मे भाजपा ओर अधिक मजबूत होगी उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सुधा दीदी के मार्गदर्शन, प्रज्ञा दीदी के सान्निध्य तथा संगठन के सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।साधना भाटी ने कहा कि उन्हें मिला यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं है, बल्कि संगठन और समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। भाजपा संगठन के प्रति समर्पण, सेवा और राष्ट्रहित की भावना को सर्वोपरि रखते हुए वे निरंतर कार्य करेंगी।*समर्थकों ने दी बधाई*साधना जितेंद्र भाटी को जिला उपाध्यक्ष जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र समाज में समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर सरदार सिंह निनामा सरपंच, रामेश्वर जी बाबा, भरतदास वैष्णव, रामलाल प्रजापत, मांगीलाल कुल्हारा, गोपाल वैष्णव, योगेश हाड़ा, विजय भाटी, रंजीत पटेल, रोहित हाड़ा, जीवन वसुनिया, अर्जुन हाड़ा, योगेश भाटी, दीपक कुल्हारा, राहुल भाटी, संजय भाटी, नितेश नरवल, मंगेश भाटी, गौतम कुल्हारा एवं अर्जुन निर्भय सिंह भाटी सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।समर्थकों ने उम्मीद जताई कि साधना भाटी नई जिम्मेदारी का पूरी सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
प्रधान संपादक
नयन लववंशी
6261746002