धारमध्य प्रदेश
राजवर्धन सिंह दत्तीगाव उप चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी हेतु नामाकंन फार्म भरने अपने समर्थको के साथ पहुचे
![](https://bhojnews.com/wp-content/uploads/2020/10/20201016_193300-614x470.jpg)
धार एंकर – धार जिले के बदनावर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने आज फार्म भरने के अंतिम दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला की उपस्थिति में नामांकन फार्म दाखिल किया। वही इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि प्रदेश को बचाने का चुनाव है क्योंकि कमलनाथ की सरकार इसे गर्त में ले जा रही थी। कमलनाथ की सरकार मोदी जी द्वारा स्वीकृत किए गए गरीबों के ढाई लाख मकान खा गए आज गरीब परेशान है।
नयन लववंशी
धार मप्र
6261746002