Uncategorized
दसई: प्रकृति को सवारना आज की जरूरत…
![](https://bhojnews.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210625-WA0025-780x470.jpg)
दसई/पर्यावरण प्रदूषण और प्रकृति के दोहन की सजा दुनिया भूगत रही है। जिस गति से जंगलों का सफाया हुआ है उतनी ही तेजी से मानव जीवन में परेशानियां भी बढ़ी है। इसलिए आज जरूरत वृक्षों के संरक्षण की है। हालातों को देखते हुए सघन वृक्षारोपण समय की मांग है। परिस्थितियों की नागरिकता को समझते हुए क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हरियाली लाने के प्रयास जारी है।मुक्ति धाम सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा काम किया जा रहा है। पिछले 4 दिनों से परिसर में वृक्षारोपण जारी है। शुक्रवार को दसई के 21 सामाजिक संगठनों के प्रमुखों ने अपनी सहभागिता की और केसर आम के पौधे रोपे। समिति द्वारा 1100 रोपण का संकल्प लिया गया है।
प्रतीक सिंह राठौर
7047718143