दसईधार

उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने जयंती माता में पोधरोपण किया व मुख्य सड़क डामरीकरण व अन्य मांगो को लेकर मांग पत्र सोपा।


दसई। मध्य प्रदेश शासन के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजा राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 1 अगस्त को शाम 6 बजे जयंती धाम पहुंचे, जहां पर सर्वप्रथम गुफा में मां जयंती देवी के दर्शन करने के बाद जयंती माता मंदिर परिसर मे पौधारोपण किया,तत्पश्चात मंत्री दत्तीगांव ने उंडवा नदी के दूसरे तट पर उण्डेश्वर महादेव के दर्शन कर पोधरोपण किया।मंत्री दत्तीगांव का स्वागत जयंती माता दिव्य धाम समिति अध्यक्ष मोतीलाल पाटीदार बालोद, उपाध्यक्ष राजेश पाटीदार चोटीया बालोद, सरपंच पति सुरेश भाबर, उपसरपंच छोगालाल पाटीदार, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र रघुवंशी मंडल उपाध्यक्ष अनिल पाटीदार व जय सिंह राठोर बालोद अन्य कार्यकर्ता द्वारा किया गया तत्पश्चात मांग पत्र सौंपा गया जिसमें मुख्य समस्या दसई बालोोद लाबरिया चिराखान रोड से जयंती माता मंदिर तक 2 किलोमीटर व बालोद से चोटीया 3 किलोमीटर डामरीकरण सड़क,नदी घाट, मांगलिक भवन निर्माण का मांग पत्र सोपा ,मंत्री दत्ती गांव ने जन हितेषी मांगों को जल्द किए जाने के लिए आश्वस्त किया है उक्त कार्यक्रम में भाजपा पार्टी संगठन के जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल,पूर्व विधायक वेलसीग भूरिया,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश नाथा जाड़ा,पूर्व मंडल महामंत्री नारायण मुकाती,एवम प्रशासकीय अधिकारी में एसडीएम बीएस क्लेश एसडीओपी राम सिंह मेडा दसई चौकी प्रभारी प्रशांत पाल महिला मोर्चा जिला भाजपा महामंत्री अनामिका ठाकुर सहित जयंतीमाता, बालोद ,चिराखान,पद््मपुुुरा सरदारपुर तथा बदनावर विधानसभा के अधिकारी एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

प्रतिक सिंह राठौर।
दसई धार

नयन लववंशी

प्रधान संपादक | Nayanrathore844@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

Close