भाजपा के नव निर्वाचित दोनों जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती व चंचल पाटीदार ने जिला कार्यालय पर किया झंडावंदन,लोकतंत्र को साकार कर रही भाजपा – भाजपा जिला अध्यक्ष धार
मध्यप्रदेश के धार मे 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के नवनिर्वाचित धार जिलाध्यक्ष श्री निलेश भारती और ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री चंचल पाटीदार ने झंडावंदन किया। कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया। मिठाई वितरण कर एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान धार विधायक नीना वर्मा और धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती और ग्रामीण अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने समस्त जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा बड़े गौरव का विषय है कि आज ही के दिन ही भारत का संविधान लागू हुआ था। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान के माध्यम से जिस लोकतंत्र की कल्पना की थी उसे केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा साकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समूचे विश्व में देश का मान, सम्मान बढ़ा है। देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। विधायक नीना वर्मा ने कहा भारत की आजादी के साथ अनेक देश भी आजाद हुए थे। इन सभी में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। हमें भारत के संविधान व लोकतंत्र पर गर्व हैं। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु राठौड़ और मनोज सोमानी भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ शरद विजयवर्गीय नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम और जयराज देवड़ा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी जिला पदाधिकारी जगदीश जाट मनीष प्रधान दीपक शर्मा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा भाजपा नेता अनिल जैन बाबा कालीचरण सोनवानिया दीपक बिड़कर राजेश जोशी विपिन राठौर राजेश हारोड़ पुरुषोत्तम चौहान अंकित भावसार हुकुम लश्करी कुसुम अजय राठौर सोलंकी मंजुला बघेल डाली जाधव रीमा राठौर मीना दुबे प्रज्ञा ठाकुर अल्पना जोशी देवेंद्र रावल कैलाश पिपलोदिया बदल मालवीय अंकित जैन आशीष जैन श्याम बाबा राहुल परमार कुंदन भूरिया रतन भाभर प्रभात गुप्ता भयूराम समेत भाजपा कार्यकर्ता मोर्चा और प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
प्रधान संपादक
नयन लववंशी
6261746002