धारमध्य प्रदेश

धार में सर्व सुविधा युक्त आदर्श कृषि मंडी होगी – कृषि मंत्री कमल पटेल

धार । मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने जिला भाजपा कार्यलय धार पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि धार में सर्व सुविधा युक्त आदर्श कृषि मंडी के नाम से जानी जाएंगी जिसमें किसानों और व्यापारियों को कई मूलभूत सुविधाओं होगी।
दलहन और तिलहन के रूप में इस्तेमाल हो रही सोयाबीन की अब सब्जी भी बन सकेगी। कृषि अनुसंधान केन्द्र इंदौर के वैज्ञानिकों ने हरी फली वाली सोयाबीन की किस्म को विकसित किया है इससे आम आदमी की थाली और पौष्टिक होगी।
‌खेती को लाभ का धंधा बनाने का संकल्प पूरा करने में देश के साथ मध्यप्रदेश के कृषि वैज्ञानिक महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में प्रचलित फसलों की 35 नई आधुनिक किस्में राष्ट्र को समर्पित की हैं। यह फसलें किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में सफल होंगी। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई फसलों की यह नई किस्में छोटे और सीमांत किसानों के लिए बेहद फायदेमंद होंगी। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प पूरा करने में जुटे हैं, उन्होंने कहा कि इस संकल्प को पूरा करने में मध्यप्रदेश के कृषि वैज्ञानिक और अनुसंधान केन्द्रों का भी बड़ा योगदान है। प्रधानमंत्री ने जिन नई फसलों को राष्ट्र को समर्पित किया है इनमें हरी फली वाली सोयाबीन देश में पहली बार विकसित हुई है जिसे अब सब्जी के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के कृषि वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों और वैज्ञानिकों का गठजोड़ देश को आत्मनिर्भर बनाएगा। प्रमुख फसलों जैसे अरहर,चना,बाजरा आदि की जो नई किस्में विकसित की गई हैं वह पौष्टिकता से भरपूर हैं और उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता है जिससे फसलों पर कीट पतंगे लगने का डर नहीं है, छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह काफी सुरक्षित और फायदेमंद साबित होगी। देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जैव ईंधन तैयार करने के लिए ज्वार की नवीन किस्म विकसित की गई है जो किसानों के लिए वरदान होगी। पत्रकार चार्च के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, भाजपा नेता नरेश राजपुरोहित,धार नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर,नितेश अग्रवाल,व्यापारी वर्ग नगर मंडल सदस्य , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी रिन, दीपक पवार,आशीष गोयल,जगदीश जाट,सेवा और समर्पण अभियान मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कृषि मंत्री श्री कमल पटेल भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी के 71 वें जन्मदिवस को सेवा और समर्पण अभियान के साथ 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। जिला भाजपा कार्यालय पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें 71 वर्ष की जन्म यात्रा की 101 प्रदर्शनी लगाई गई । कृषि मंत्री श्री कमल पटेल भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को प्रदर्शनी का अवलोकन किया साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट हुई सभी कार्यकर्ताओं द्वारा कृषि मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। उक्त जानकारी संजय शर्मा ने दी।

नयन लववंशी

प्रधान संपादक

6261746002

नयन लववंशी

प्रधान संपादक | Nayanrathore844@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

Close