उत्कृष्ट सेवाओं का मिला सम्मान, दसई चोकी पर पदस्थ मेहरबान सिंह गुर्जर बने प्रधान आरक्षक।

0

दसाई/धार। धार पुलिस में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण उस समय देखने को मिला जब जिले के 6 आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल) पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर द्वारा आयोजित पिपिंग सेरेमनी में सभी पदोन्नत कर्मचारियों को रैंक बैज लगाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इन पदोन्नत कर्मचारियों में दसाई चौकी पर पदस्थ मेहरबान सिंह गुर्जर का नाम भी शामिल है। मेहरबान सिंह गुर्जर लंबे समय से पुलिस विभाग में एक समर्पित आरक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने विभाग में विशेष पहचान बनाई है। उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं सराहनीय सेवा रिकॉर्ड को देखते हुए विभाग द्वारा उन्हें प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।

दसाई चौकी में पदस्थ रहते हुए मेहरबान सिंह गुर्जर ने कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सहायता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि आज उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

धार पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पदोन्नति नई जिम्मेदारियों, नेतृत्व क्षमता और बेहतर सेवा के अवसरों का प्रतीक है। विभाग को विश्वास है कि सभी पदोन्नत प्रधान आरक्षक अपनी सेवाओं से पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

मेहरबान सिंह गुर्जर की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों, क्षेत्रवासियों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी पदोन्नति से दसाई क्षेत्र में खुशी का माहौल है और इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

प्रधान संपादक

नयन लववंशी

6261646002

Leave A Reply

Your email address will not be published.