प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने के विरोध में जिला कांग्रेस ने दिया धरना प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन।
![](https://bhojnews.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211005-WA0007-780x470.jpg)
एमपी धार। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम के नेतृत्व में त्रिमूर्ति नगर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट शिवांगी जोशी को सौपा गया। ज्ञापन का वाचन सरदारपुर के विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किया। ज्ञापन में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में सड़क पर बैठे निर्दोष किसानों पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे व भाजपा नेता आशीष मिश्रा ने अपनी गाड़ी से लगभग 8 किसानों पर गाड़ी चलाकर हत्या कर दी! जो कि घोर निंदनीय है। केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की आवाज को दबाने के लिए इस तरह के कृत्य करने पर उतारू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता द्वारा की गई खुले आम किसानों की हत्या देश के लिए कलंकित करने वाली घटना है। किसानों की हत्या के विरोध में मृतक के परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस की नेता श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ वहां के पुलिस प्रशासन द्वारा झूमा झटकी, धक्का-मुक्की व कपड़े खींचने जैसा कृत्य किया गया व श्रीमती गांधी को किसानों के परिवार से मिलने से रोका गया एवं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जो कि घोर निंदनीय है। जिसका जिला कांग्रेस पार्टी विरोध करती हैं तथा मांग करती है कि उत्तर प्रदेश में की गई किसानों की हत्या के आरोपी आशीष मिश्रा को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय व श्रीमती प्रियंका गांधी को रिहा कर किसानों के परिवारों से मिलने दिया जावे।
इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम, सरदारपुर के विधायक प्रताप ग्रेवाल, धरमपुरी विधायक पाचीलाल मेढ़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुजीब कुरेशी, गौतम प्रजापति, अभय चौहान, राजेश पटेल, सोलंकी, राजेन्द्र सिंह चौहान, शकील खान, पार्षद वाकिफ मोहम्मद, रईस खान, आदि अनेक कांग्रेस के नेता उपस्थित थे।
नयन लववंशी
धार मप्र
6261746002