Uncategorized

दसाई : स्वामी विवेकानंद अंग्रेजी माध्यम उ.मा. विद्यालय में मनाया स्वराज महोत्सव….

स्वामी विवेकानंद अंग्रेजी माध्यम उ.मा. विद्यालय में मनाया स्वराज महोत्सव

टप्पा तहसील दसई के शैक्षणिक संस्थान स्वामी विवेकानंद उ.मा. विद्यालय के करीब 1200 बच्चो ने एक साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। इस महोत्सव में संस्था के डायरेक्टर अशोक सिंह रघुवंशी ने प्रातः 7:30 बजे माँ भारती एवं माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की फिर राष्ट्रीय ध्वज की पूजा कर झंडा फहराया इस दौरान संस्था की प्राचार्य प्रज्ञा रघुवंशी, ऋषभ परमार, अनिल पाटीदार, विजय बैरागी, राहुल गुर्जर, दीपक मकवाने, जितेंद्र ठाकुर, मुकेश नायक, ईश्वर बंजारिया, निर्मल चौहान, अभिषेक मारू, कुंदन सोलंकी, विजय कटारिया, प्रदीप पाटीदार, हेमलता प्रजापत, ललिता विश्वकर्मा, ज्योति झाला, रानू कुमावत, पायल विश्वकर्मा, सपना चौहान, निर्जला खेड़े, पूजा पाटीदार, संतोष मारू, साक्षी शर्मा, वर्षा मारू, सविता रघुवंशी, दीपिका शर्मा, जीएस खराड़ी आदि शिक्षक उपस्थित थे।

स्वराज महोत्सव में निकली भारत माता की मनोहारी झाँकी 

विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिका और करिब 1200 विद्यार्थियों स्वराज महोत्सव के इस राष्ट्रीय आयोजन को यादगार बना दिया इस आयोजन में भारतमाता की झाँकी एवं झाँसी की रानी एवं तोप की सलामी, स्काउट गाइड की सलामी, एवं डीजे द्वारा देश भक्ति भरे गीत एवं गगनभेदी नारे तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे यह तिरंगा यात्रा टप्पा दसई एवं आसपास के क्षेत्र में प्रशंसा का विषय रही ।
उक्त रैली में सभी बच्चे गगन भेदी नारो से पूरे नगर में राष्ट्र भक्ति का संचार कर रहे थे। विद्यालय के स्वराज महोत्सव के आयोजन के बारे में सुनते ही वरिष्ठ भूतपूर्व विद्यार्थियों ने भी अपनी उपस्थिति दी जिसमें रविन्द्र पाटीदार, गोवर्धन पाटीदार, मनोज पाटीदार, सुमित मारू, मनीष, सहित दर्जनों विद्यार्थी थे। स्वराज महोत्सव पर देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति एवं देश भक्ति पर अपने विचार मंच के माध्यम से विद्यार्थियों ने सबके सामने रखे उक्त मंच की अध्यक्षता संस्था डायरेक्टर अशोक सिंह रघुवंशी ने की इस दौरान विद्यालय में कई अभिभावकों ने भी अपनी उपस्थिति दी। मंच का संचालन शिक्षक अनिल पाटीदार ने किया एवं आभार प्राचार्या प्रज्ञा रघुवंशी ने माना।

प्रतीक सिंह राठौर

7047718143

9131101920

नयन लववंशी

प्रधान संपादक | Nayanrathore844@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

Close