दसईधार

दशहरा के पावन पर्व दसई चोकी पर चोकी प्रभारी प्रशांत पाल के निर्देशन मे शस्त्र पुजन किया गया व क्षेत्र की जनता की रक्षा का संकल्प लिया।

एमपी धार-विजयदशमी के पावन पर्व पर शस्त्र पुजन सभी पुलिस मुख्यालयो और जिले के थानों में शस्त्र पूजन की परम्परा निभाई जाती है ।
इसी परम्परा को आगे बढाते हुए अमझेरा थानांतर्गत दसई पुलिस चोकी पर भी प्रतिवर्ष अनुसार इस बार दसई चोकी प्रभारी प्रशांत पाल के निर्देशन मे बडे आस्था व श्रद्धा के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधि विधान से हथियारों का पूजन किया।
चोकी पुलिस मुख्यालय में दशहरा पर्व पर पुलिस चोकी प्रभारी प्रशांत पाल ने शस्त्रों की पूजा की। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मियों ने भी अपने शस्त्रों का पूजन किया। दशहरा पर शस्त्र पूजन की सनातन धर्म मे अपने अपने शस्त्रों का पूजन कर लोगों की सुरक्षा का संकल्प लिया जाता था। शुक्रवार को पुलिस चोकी मुख्यालय में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पुलिस चोकी प्रभारी प्रशांत पाल के अलावा प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह भुरिया,पुनम वसुनिया,रामप्रसाद वेष्णव, आरक्षक विजय मारु,रितुराज सिंह ,लालसिह भाभर सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पंडित द्वारा विधि विधान से शस्त्रों की पूजा की और मुख्यालय को फुल माला से सजाया गया ओर पुलिस वाहन को भी सजाया गया।
साथ ही किसी निर्दोष पर शस्त्र का उपयोग न करने का व देश की अखंडता व देशद्रोही व बुराई से लडने,क्षेत्र की जनता की रक्षा का संकल्प लिया।हमारा भारत देश ओर सुदृढ आगे बडे यही कामना करते हुए देश वासियो को शुभकामना दी गई।

प्रतिक सिंह राठौर
दसई धार मप्र

नयन लववंशी

प्रधान संपादक | Nayanrathore844@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

Close