धारमध्य प्रदेश

जिले में बूथ विस्तारक महाभियान का सांसद, विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने किया शुभारंभ,श्रद्धेय श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी से प्रेरणा लेते हुए संगठन को मजबूती देंगे- भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव

धार – 20 जनवरी 2022, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन पर्व के अंतर्गत, मध्य प्रदेश में भाजपा के बूथ विस्तारक महाभियान की शुरूआत गुरूवार को हुई। बूथ विस्तार योजना के प्रथम दिन जिले के 37 मंडलो में भाजपा वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता और शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक एप प्रभारी 10 घंटे 34 बिंदुओं पर कार्य के लिए निकले। धार जिले में सांसद विधायक भाजपा जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने अभियान का शुभारंभ किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने अभियान का शुभारंभ धार विधानसभा क्षेत्र देदला बूथ क्रमांक 139 पर कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वावलंबी मंडल व सक्षम बूथ हमारा लक्ष्य है, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा ने म.प्र. के कार्यकर्ताओं को दिया है। श्रद्धेय श्री ठाकरे जी ने अपनी कुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं दीर्घ अनुभव से संगठन का विस्तार एवं समय दान करते हुए समर्पित कार्यकर्ताओं की एक पूरी पीढ़ी तैयार की है, जिससे प्रेरणा लेते हुए सभी कार्यकर्ता मिल-जुलकर संगठन को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर है।
श्रद्धेय श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी के सिद्धांत और आदर्श बताते हुए कहा कि उनके जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन द्वारा जिले में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो नौजवानों को साथ लेकर अपने वरिष्ठजनों को भी कभी विस्मृत नहीं करती है।
डिजिटइलाजेशन के आज के दौर में भी प्रत्येक बूथ से जीवंत संपर्क हो और कहीं से भी किसी बूथ की रचना को देखा जा सके, इसके लिए संगठन एप भी बनाया गया है। इस एप के माध्यम से 20 जनवरी को बूथ समिति, पन्ना समिति और की-वोटर्स का पंजीकरण किया जाएगा, जिसमें उनके नाम, नंबर एवं पता सहित तमाम जानकारी रहेगी। एप में समितियों के पंजीकरण के साथ ही एक रजिस्टर भी दिया जा रहा है, जिसमें भी सारी जानकारी दर्ज की जाएगी। यह केवल डाटा कलेक्शन का काम नहीं है, बल्कि यह बूथ पर ठाकरे जी के मंत्र को सिद्ध करने का काम है। संगठन एप के माध्यम से पुरानी परंपराओं के साथ नई सदी की भाजपा आगे बढ़ेगी और बूथों के माध्यम से जन-जन की सेवा का संकल्प साकार होगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि जिले में बूथ विस्तारक योजना में 20 जनवरी को सांसद छतर सिंह दरबार गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में अवल्दा बूथ क्रमांक 274 पर विस्तार योजना का शुभारंभ किया इसी तरह भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल कुक्षी विधानसभा के बूथ नंबर 140 ,धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा धार नगर के बूथ क्रमांक 36 पर मौजूद रहे। वही पूर्व मंत्री रंजना बघेल मनवार विधानसभा बूथ क्रमांक 151 सिंघाना मंडल ,धार नगर में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करण सिंह पंवार ,कन्हैयालाल यादव,डॉ शरद विजयवर्गीय सहित अनेक वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता पहुँचे।

नयन लववंशी

प्रधान संपादक

6261746002

नयन लववंशी

प्रधान संपादक | Nayanrathore844@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

Close