दसई ग्रामीणो ने गौ संत कमल किशोर नागर को झाबुआ मे जन्माष्टमी पर्व पर धमकी भरे पत्र को लेकर आरोपी को शिघ्र गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई को लेकर दसई चोकी प्रभारी को दिनेश यादव को ज्ञापन।
पिछले दिनो मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के भूराडाबरा गौशाला में आयोजित पावन जन्माष्टमी पर्व के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मालवा माटी के गौरव एवं हम सभी के मार्गदर्शक परम पूज्य गुरुदेव श्री कमल किशोर जी नागर जी को एक आपत्तिजनक एवं धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है।इस घटना से गुरुदेव के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं तथा संपूर्ण झाबुआ जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है। किसी संत को इस प्रकार धमकी दिया जाना हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक मर्यादाओं के साथ-साथ कानून-व्यवस्था के लिए भी गंभीर विषय है।गुरुदेव श्री नागर जी निरंतर समाज कल्याण एवं गौग्राम आंदोलन के लिए समर्पित रहे हैं। इस घटना के पश्चात उनके साथ-साथ उनके अनुयायियों में भी उनकी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता उत्पन्न हुई है।अतः हमारी प्रशासन से विनम्र मांग है कि उक्त धमकी भरे पत्र को गंभीरता से लेते हुए पत्र लिखने वाले व्यक्ति/व्यक्तियों की तत्काल पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। यदि जांच में आरोप प्रमाणित होते हैं, तो संबंधित व्यक्ति/व्यक्तियों के विरुद्ध लागू कानून एवं राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सांप्रदायिक सौहार्द से संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक सुरक्षा एवं प्रतिबंधात्मक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ तथा परम पूज्य गुरुदेव की सुरक्षा के संबंध में भी उचित कदम उठाए जाएँ।हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई करेगा।उपरोक्त विष्ण को लेकर दसई चौकी प्रभारी दिनेश यादव को दसई नगर के ग्रामीण ने ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन का वाचन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि वाला शिवा ने किया इस अवसर पर जिला महासचिव बद्रीलाल पाटीदार(डुंगाजी),ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दसई रविंद्र पाटीदार, मंडलम अध्यक्ष शांतिलाल खडी,पुर्व मंडलम अध्यक्ष ईश्वर भग्गापीथा,नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज धन्नाजी, पंच संजय गढीवाला, केलाश पाटीदार अनील कानाभोपा, गोविंद पाटीदार, शांतिलाल मारु,दिलीप कांजी भुवानजी, बाबूलाल कटारा,गंगाराम कटारा,शालिग्राम कटारा सहित अन्य ग्रामीण जन भी उपस्थित थे ।
प्रधान संपादक
नयन लववंशी
6261746002