रामदेवरा धाम भरावदा में रामदेव बाबा जन्मोत्सव पर कल से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आचार्य पंकज नारायण जी वैष्णव के मुखारविंद से संपन्न होगा

0

मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर तहसील के श्री गोपाल कृष्ण रामदेवरा धाम भरावदा में श्री रामदेव बाबा के जन्मोत्सव भादव की बीज के पावन पर्व पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के तहत सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कल से दिनांक 6 सितंबर 2026 रविवार को आचार्य पंकज नारायण जी वैष्णव के मुखारविंद से रविवार से शनिवार तक होगी। प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से बाबा रामदेव की जन्म कथा का वाचन किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी रामेश्वर बाबा भरावदा ने बताया कि
बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव दिन प्रातः बाबा रामदेव का अभिषेक, पूजा एवं श्रृंगार कर आरती की जाएगी। इसके बाद सुबह 9 बजे चल समारोह ग्राम भरावदा के प्रमुख मार्गो से निकाला जाएगा। चल समारोह के पश्चात दोपहर 12 बजे आरती एवं प्रसादी का आयोजन रखा गया है।

आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने एवं धर्मलाभ लेने की अपील की है।

प्रधान संपादक
नयन लववंशी
6261746002

Leave A Reply

Your email address will not be published.