आबादी में सबसे बड़ा गांव दसई, फिर भी बस स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय नहीं महिलाओं और यात्रियों को हो रही परेशानी, स्वतंत्रता दिवस पर सरपंच को सौंपा आवेदन

0

दसई। मध्यप्रदेश के धार जिले की सरदारपुर तहसील में आबादी की दृष्टि से सबसे बड़े गांवों में शामिल दसई में बस स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से यात्रियों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false,”used_sources”:{“version”:1,”sources”:[{“id”:”334966306014900″,”type”:”ugc”}]}}

पंचायत स्तर पर स्थान को लेकर विवाद और कथित उदासीनता के चलते आज तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इसका खामियाजा आम लोगों और यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत को आवेदन दिए गए हैं। मीडिया के माध्यम से भी कई बार मामला सामने लाया गया, लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत प्रशासन की ओर से इस गंभीर जनसमस्या को लेकर अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा व सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता पंकज बैरागी ने एक बार फिर सरपंच कनीराम परमार को आवेदन सौंपकर बस स्टैंड पर जल्द से जल्द सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने की मांग की।अब देखना होगा कि सरपंच और सचिव इस बार इस गंभीर समस्या को लेकर ठोस कदम उठाते हैं या यह आवेदन भी पूर्व के आवेदनों की तरह कार्रवाई की प्रतीक्षा में रह जाता है। फिलहाल, यात्रियों की परेशानी का समाधान कब होगा, यह समय ही बताएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.