कानवन पुलिस थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार बारिया की बडी कार्यवाई,बोलेरो वाहन में भरे हुये सीमेंट के पाईप, मोबाईल, 48 घण्टे मे गिरफ्तार कर बोलेरो पिकअप वाहन को जप्त किया, अन्य दो आरोपी गिरफ्तार व अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर तहसील के कानवन थानान्तर्गत कानवन क्षेत्र में हुई दोपहर में लूट, चार अज्ञात आरोपी लूट कर ले गये एक बोलेरो पिकअप वाहन कीमती 8 लाख रुपये और बोलेरो वाहन में भरे हुये सीमेंट के पाईप तथा फरियादी का एक मोबाईल, थाना कानवन पुलिस ने 48 घण्टे में किया एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई बोलेरो पिकअप वाहन को जप्त किया, आरोपी को गिरफ्तार किया व फरार आरोपी की तलाश जारी।पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा द्वारा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पारुल वेलापुरकर के निर्देशन मे एसडीओपी महोदय बदनावर अरविन्दसिंह तोमर के नेतृत्व में थाना प्रभारी कानवन निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया, उनि अरुण कुमार मिश्रा, प्रआर 30 रामेन्द्रसिंह चौहान, आरक्षक 1033 नवीन, आरक्षक 1192 अजयपाल, आरक्षक 727 भगवती, आरक्षक 1149 कृष्णलाल, आरक्षक 611 संजय, आरक्षक 1110 नितिन, आरक्षक 1105 गजेन्द्र की पृथक पृथक टीम गठित कर फरार आरोपी की पतारसी के लिये क्षेत्र के सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला गया तथा मुखबिर तंत्र तैनात कर एक आरोपी आकाश पिता संतोषदास वैष्णव उम्र 20 साल निवासी ग्राम पंचमुखी थाना कानवन हाल मुकाम ग्राम कंजरोटा थाना सरदारपुर जिला धार को घटना के 48 घंटे में खिलैङी दसई मार्ग से लूटी गई बोलेरो लेकर भागते हुये पकङा और घटना में लूटी गई बोलेरो पिकअप क्रमांक MP 04 GB 2625 कीमती 8 लाख रुपये तथा घटना के समय फरियादी के साथ मारपीट में प्रयुक्त लोहे का कङा जप्त किया। आरोपी द्वारा उसके अन्य साथी मनोज, विकाश व विकाश के दोस्त के साथ घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपी आकाश ने बताया कि उसे तथा उसके भाई विकाश व अन्य दो साथियों को उक्त बोलेरो के पूर्व मालिक जीवन निवासी कराडिया जिसके नाम पर अभी भी बोलेरो रजिस्टर्ड है वह जीवन पिता विक्रम निवासी कराडिया ने उक्त बोलेरो वाहन को वर्तमान में लूटकर उसके पास लाने के लिये षडयंत्र रचते हुये यह लूट की घटना को अंजाम दिया। जिसकी पहचान पुलिस रिमांड पर प्राप्त आरोपी आकाश के जरिये की जाकर उक्त जीवन पिता विक्रम निवासी कराडिया को प्रकरण में आपराधिक षडयंत्र रचने में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आकाश का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उक्त प्रकरण मे आकाश पिता संतोषदास वैष्णव उम्र 20 साल निवासी ग्राम पंचमुखी थाना कानवन हाल मुकाम ग्राम कंजरोटा थाना सरदारपुर जिला धार,जीवन पिता विक्रम सिसौदिया जाति बलाई उम्र 29 साल निवासी ग्राम कराडिया थाना सादलपुर जिला धार आपराधिक रिकॉर्ड व आरोपी आकाश पूर्व से थाना कानवन के अपराध क्रमांक 214/2025 धारा 303(2), 331(4), 305(a) बीएनएस में फरार था जिस पर पूर्व से 5000 रुपये का इनाम पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा घोषित था। सराहनीय कार्य– पुलिस थाना कानवन पर पदस्थ निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया, उनि अरुण कुमार मिश्रा, प्रआर 30 रामेन्द्रसिंह चौहान, आरक्षक 1033 नवीन, आरक्षक 1192 अजयपाल, आरक्षक 727 भगवती, आरक्षक 1149 कृष्णलाल, आरक्षक 611 संजय, आरक्षक 1110 नितिन, आरक्षक 1105 गजेन्द्र, सायबर सेल धार से आरक्षक प्रशांतसिंह चौहान व आरक्षक शुभम शर्मा की सराहनीय भुमिका रही।
प्रधान संपादक
नयन लववंशी
6261746002