साध्वी ऋतंभरा दीदी के करकमलों से आर्याव्रत पत्रकार संघ के लोगो का विमोचन, आर्याव्रत पत्रकार संघ को मिला आध्यात्मिक आशीर्वाद,

0

बदनावर। परम पूज्य साध्वी ऋतंभरा दीदी के करकमलों से आर्याव्रत पत्रकार संघ के आधिकारिक लोगो का विधिवत विमोचन हजारों लोगों के बीच हुआ । इस अवसर पर दीदी मां ने पर्दे को हटाकर लोगो का अनावरण किया। उन्होंने पत्रकारों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का सशक्त स्तंभ है और पत्रकारों को सदैव सत्य, निष्पक्षता तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी लेखनी का उपयोग करना चाहिए।
दीदी ने कहा कि जब पत्रकार निर्भीक और निष्पक्ष होकर समाज के मुद्दों को सामने लाते हैं, तब लोकतंत्र मजबूत होता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है। उनके आशीर्वचन से उपस्थित पत्रकारों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
इस अवसर पर संत ऋषि राज्य महाराज एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सोमानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी पत्रकारों की भूमिका को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में आर्याव्रत पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह चौहान, महेश पाटीदार, नवीन चौहान, विनय पाटीदार, मनीष शर्मा, राकेश सिंह चौहान, डा गोपाल सिंह ठाकुर, प्रदीप पवार, शिवशंकर रिंगनोदिया, सचित बाहेती, मुकेश राठौर, सहित सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर समाजहित, जनहित और निष्पक्ष पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। आर्याव्रत पत्रकार संघ के इस लोगो विमोचन को पत्रकारों की एकता और सशक्त संगठन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे पत्रकारों की आवाज को और अधिक मजबूती मिलेगी।

प्रधान संपादक

नयन लववंशी

6261746002

Leave A Reply

Your email address will not be published.