होली के महापर्व पर स्व.गोकुल पुरी गोस्वामी सगवाल की स्मृति मे विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज सगवाल मे……
मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर तहसील के सगवाल मे होली के पावन पर्व पर स्व.गोकुल पुरी गोस्वामी सगवाल के स्मृति मे विशाल खंडेराव गल बाबा मेला परिसर मे आज दिनांक 5 मार्च 2026 ,गुरुवार को शाम विशाल कवि सम्मेलन होने जा रहा है ।
कार्यक्रम के आयोजक हिम्मत पुरी गोस्वामी ने बताया कि यह आयोजन मेरे पिताजी स्वर्गीय गोकुल पुरी जी गोस्वामी की पुण्य तिथि पर होली के पावन पर्व पर खंडेराव गल बाबा मेला परिसर मे आयोजित होगा इस कार्यक्रम का संचालक संयोजक प्रसिद्ध कवि प्रीतम नायक हरियाणा करेंगे ,इस मंच की शोभा बडायेगे प्रसिद्ध हास्य कवि जानी बेरागी ,डाँ.जय प्रकाश मिश्र, डाँ.भुवन मोहिनी, हास्य कवि,कामता माखन,डाँ .गोविद गजब आ.सम्पदा ठाकुर, आ.अभिषेक शुक्ल अपनी ओजस्वी वाणी से श्रोताओ को मंत्र मुग्ध करेंगे ।
आयोजक हिम्मत पुरी गोस्वामी ने क्षेत्र के श्रोताओ से अधिक से अधिक संख्या मे पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
प्रधान संपादक
नयन लववंशी