धारमध्य प्रदेश

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर भोपाल में होने वाले भव्य समारोह विषय पर पत्रकार वार्ता मे जनजातीय वर्ग के वीरों का आजादी में महत्वपूर्ण योगदान है- सांसद छतर सिंह दरबार

एमपी धार – दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भोपाल पधारकर राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस पर महा सम्मलेन का शुभारंभ करेंगे। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर सांसद श्री छतर सिंह दरबार , आदिवासी नेत्री पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने पत्रकार वार्ता कर आगामी 15 नवंबर को होने वाले भव्य जनजातीय गौरव दिवस भोपाल सम्मलेन पर चार्च की।
सांसद छतर सिंह दरबार ने कहा कि 1857 की क्रांति में टंट्या भील और शंकर शाह, रघुनाथ शाह जैसे आदिवासी वीरों और महान क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया था। जनजातीय वर्ग के इन वीरों का आजादी में महत्वपूर्ण योगदान है। भोपाल की अंतिम हिंदू रानी उनके नाम पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति कर दिया गया है। यह मेरे लिए बहुत संतोष और आनंद का विषय है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी व भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस पहल को आगे बढाते हुए भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली क्षण में धार जिले से अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल होंगे। जनजातीय गौरव दिवस ऐतिहासिक दिन होगा। गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का भोपाल आगमन हम सभी के लिए हर्ष का विषय है।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि धार जिले के सभी विकासखंड से भोपाल महा सम्मलेन में 12 हजार से अधिक आदिवासी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी को सुनने पहुँचेगे और जिले लिए गौरव की बात है की डही ब्लॉक से आदिवासी नर्तक दल भी जनजातीय गौरव दिवस महा सम्मलेन में अपनी प्रस्तुति देगा। उक्त जानकारी संजय शर्मा ने दी।

नयन लववंशी

प्रधान संपादक

6261746002

नयन लववंशी

प्रधान संपादक | Nayanrathore844@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

Close