Uncategorized

बरमंडल : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान अंतर्गत बरमंडल व खुटपला कलस्टर का सम्मेलन पाटीदार धर्मशाला बरमंडल में आयोजित हुआ…..

बरमंडल. प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान अंतर्गत बरमंडल व खुटपला कलस्टर का सम्मेलन पाटीदार धर्मशाला बरमंडल में आयोजित हुआ…….. सरदारपुर न्यूज़….. भाजपा के  निलेश भारती पुर्व जिला अध्यक्ष,नरेश राजपुरोहित मंडल प्रभारी,जय सुर्या युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष दिपक फेमस पुर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, अम्रत पायल, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह राठौर,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोहनलाल गेहलोत, शंकर लाल मारू, सरपंच शंकरलाल मेड़ा, आदि अनेक मंचासिन रहे। सभी अतिथियों ने बुथ विजय संकल्प अभियान के बारे में विस्तार से बताया। स्वागत भाषण राजोद लाबरिया मंडल अध्यक्ष दिपक फेमस ने दिया। जय सुर्या ने अपने उद्बोधन में कहा की हम किसी व्यक्ति के किसी दल के लिए काम नहीं कर रहे हैं हम ईश्वरीय कार्य कर रहे हैं। क्योंकि हम वो कार्यकर्ता हैं जो राम के लिए काम कर रहे हैं।हम छोटे छोटे विषयों पर ध्यान नहीं दे। निलेश भारती ने अपने उद्बोधन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा किस प्रकार से ये योजनाएं निचे तक पहुंचें इसके बारे में विस्तार से बताया।  किस प्रकार से बुथो तक पहुंचना है। भाजपा की उपलब्धियों का भी विस्तार से वर्णन करते हुए  कार्यकर्ताओ को संबोधित किया बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता व मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। कलस्टर सम्मेलन में उद्घाटन सत्र के साथ ही वैचारिक सत्र में मुख्य वक्ता, भाजपा में कार्य करने का उद्देश्य , समाज में आए परिवर्तन पर चर्चा , महिलाओं की योजना , प्रधानमंत्री आवास आदि विषयों पर चर्चा की गई।एक सत्र खेल का भी हुआ जिसमे स्थानीय एवं देशी खेल भी खेले गए। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गोपाल रावडिया ने दी।

प्रतीक सिंह राठौर

7047718143

9131101920

नयन लववंशी

प्रधान संपादक | Nayanrathore844@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

Close