धारमध्य प्रदेश

प्रभारी मंत्री,विधायक सहित भाजपा जिला अध्यक्ष ने क्रांति सूर्य गौरव कलश यात्रा का स्वागत किया।

एमपी धार – क्रांतिकारी जननायक टंट्या मामा के जन्म स्थल से निकाली जा रही क्रांतिसूर्य गौरव कलश यात्रा का धार आगमन पर प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ,विधायक नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल,पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया। आदिवासी लोक नृत्य के साथ यात्रा में टंट्या मामा के स्वजन का जगह – जगह तिलक लगाकर व पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। जिला भोज चिकित्सालय चौराहा पर भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं ने गौरव कलश यात्रा का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी रिन ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष निलेश राठौर ,सरदार मेड़ा ,आशीष गोस्वामी ,कालीचरण सोनवानिया ,मनोज ठाकुर ,रवि मेहता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी संजय शर्मा ने दी।

नयन लववंशी

प्रधान संपादक

6261746002

नयन लववंशी

प्रधान संपादक | Nayanrathore844@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

Close