सनातन धर्म के जागरण और समाज में सांस्कृतिक चेतना के संदेश को लेकर बदनावर में 16 मार्च को वात्सल्य मूर्ति साध्वी ऋतंभरा की विराट सनातन हिंदू धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और आयोजन समिति द्वारा व्यापक स्तर पर जनसंपर्क कर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
बदनावर। सनातन धर्म के जागरण और समाज में सांस्कृतिक चेतना के संदेश को लेकर बदनावर में 16 मार्च को वात्सल्य मूर्ति साध्वी ऋतंभरा की विराट सनातन हिंदू धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और आयोजन समिति द्वारा व्यापक स्तर पर जनसंपर्क कर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
शनिवार को आयोजन समिति के सदस्यों एवं नगर के सनातनी साथियों ने नगर में घूमकर घर-घर निमंत्रण पत्र और पोस्टर वितरित किए तथा नागरिकों से अपील की कि वे परिवार सहित इस ऐतिहासिक धर्मसभा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करें। निमंत्रण अभियान की शुरुआत बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर से की गई, जिसके बाद बस स्टैंड, अंबेडकर चौराहा, जवाहर मार्ग, दुर्गा चौक सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर लोगों को आयोजन में पधारने का आमंत्रण दिया गया।
आयोजन के संयोजक लाखन सिंह जादौन ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर लगभग सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। कथा स्थल पर साज-सज्जा का कार्य जारी है तथा भव्य मंच का निर्माण भी अंतिम चरण में है। आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए समिति के सदस्य लगातार जुटे हुए हैं।
यह विराट सनातन हिंदू धर्मसभा 16 मार्च 2026, सोमवार को दोपहर 1 बजे कृषि उपज मंडी, बदनावर में आयोजित होगी। आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
निमंत्रण अभियान के दौरान पूर्व राज्य मंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, आर्याव्रत पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, प्रजेंद्र भट्ट, दिलीप सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार, जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष विवेक पाटीदार, कन्हैया लाल गुर्जर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, संस्था सृजन के अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान, योगेश पाटीदार, संतोष चौहान, मोहित पांचाल, निलेश सिंह पंवार, पोप सिंह राठौर, सहित बड़ी संख्या में आयोजन समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।