अनारद में कलश व शोभायात्रा के साथ सप्त दिवसीय संगीतमय भागवत कथा प्रारंभ,सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग,कथा प्रवक्ता पूज्या साध्वी महंत डॉ प्रज्ञा भारतीजी ने श्रध्दालुओ को कराया कथा का रसपान।

0

धार। श्री रामदेव मंदिर अनारद तलाई पर सप्त दिवसीय संगीतमय भागवत कथा की शुरुआत मंगलवार को हुई। कथा प्रारंभ से पूर्व नगर में ढोल-ढमाके व बैंड बाजे के साथ भव्य कलश व शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा हनुमान मंदिर अनारद से प्रारंभ हुई तथा नगर भ्रमण कर श्री रामदेव मंदिर अनारद तलाई पर पहुंची। कलश यात्रा में कथा प्रवक्ता पूज्या साध्वी महंत डॉ प्रज्ञा भारतीजी बग्गी पर सवार थे। संत श्री महामंडलेश्वर समर्थ सद्गुरु स्वामी श्री सच्चिदानंदजी महाराज,महंत श्री चन्द्रपुरीजी महाराज,संतोषपुरीजी महाराज आश्रम बिल्लौदा घोड़ी पर सवार थे। ब्रह्मलीन महंत मायापुरीजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। सैंकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर चली। कलश यात्रा में शामिल श्रध्दालुओं का आयोजन समिति द्वारा भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

यात्रा में मुख्य यजमान अर्जुनसिंह पंवार अनारद सिर पर भागवत पोथी लेकर चल रहे थे। इस अवसर पर संत रघुवीर दास महाराज, समन्दरसिंह पटेल उटावद, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष धार कल्याण पटेल,जिला पंचायत सदस्य गायत्री राजपुरोहित,पूर्व इन्दौर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहनसिंहजी कछावा, धार जनपद सीईओ मारीशा शिन्दे,नौगाव थाना एसाई बद्रीप्रसाद तिवारी उपस्थित थे।

महाआरती व आयोजन के लाभार्थी सादलपुर के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह पंवार अनारद रहे।

प्रधान संपादक

नयन लववंशी

6261746002

Leave A Reply

Your email address will not be published.