विश्व की सबसे बड़ी सहकारी सस्था इफ़को ने फसल के साथ पशुओं की रक्षा के लिए भी पशु चिकित्सक शिविर का आयोजन किया ।

0

मध्यप्रदेश के धार जिले के समीपस्थ ग्राम सकतली, जिला धार में इफ़को द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम सकतली गाय भेस बकरी और छोटे बड़े पशुओं समेत १२० पशुओं का इलाज किया
कार्यक्रम में डा॰ सुरेन्द्रसिंग मोर्य वेटनरी सर्जन जिला धार ने पशुओं के ख़ान पान और गर्मी के सीजन में पशुओं को होने वाली दिक्कत के बारे में जानकारी दी और उसके उपरांत ग्रामीण द्वारा लाए गए पशुओं का इलाज किया और उन्हें मुफ्त में इफ़को द्वारा दवाई भी उपलब्ध करवाई गई – साथ हो समस्या को देखते हुए पशुओं को इंजेक्शन भी लगाये गए । किसानो को दूध बड़ाने की दवाई, कृमि नाशक दवाई के साथ बुखार आने पर दवाई के साथ पशुओं में भूख को बड़ाने के लिए चूर्ण भी उपलब्ध करवाई ।
इफ़को जिला धार के वरिष्ठ क्षेत्रीय अधिकारी विकास चोरसिया ने इफ़को द्वारा नैनो डीएपी – नैनो यूरिया और सागरिका के साथ इफ़को की फसल रक्षा के साथ पशुधन रक्षा का फ़ार्मूला किसानो की उन्नति की और अग्रसर करेगा ।
किसानो ने भी इफ़को की इस पहल का दिल खोलकर स्वागत किया और शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
कार्यक्रम में सहायक के रूप में मैत्री गोसेवक सुरेश मेड़ा और पीयूष सेन के साथ इफ़को से अंकित मुकाती एस एफ ए और गुलशन यादव इफ़को बाज़ार अनारद उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में मौजूद किसान एवम पशु पालक घनश्याम यादव, शांतिलाल जी , उमराव सिंग मुकेश,मनोहर और कई वरिष्ठ किसान उपस्थित रहे ।

प्रधान संपादक

नयन लववंशी

6261746002

Leave A Reply

Your email address will not be published.