सतलोक आश्रम किठोदा, इंदौर में संत रामपाल जी महाराज के सान्निध्य में हुआ 15 जोड़ो का दहेज मुक्त विवाह, 112 यूनिट हुआ रक्तदान,198 लोगों ने लिया देहदान का संकल्प।
सतलोक आश्रम किठोदा, इंदौर में संत रामपाल जी महाराज के सान्निध्य में आश्रम किठोदा, इंदौर में हो रहा दहेज मुक्त भारत का सपना साकार, मानव समाज की सेवा के लिए लगाया गया रक्तदान शिविरविश्व प्रसिद्ध जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के सान्निध्य में सतलोक आश्रम किठोदा, इंदौर में महाविशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है । तीन दिनों तक चलने वाले इस महाविशाल समागम में हजारों की तादाद में भक्तगण आकर भंडारा प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं समागम की शुरूआत अखंड पाठ की वाणी के साथ हुई जिसका आज दूसरा दिन था। हर वर्ष संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में विशाल समागमों का आयोजन किया जाता है जिसमें पूरे विश्व को भंडारे के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस बार संत गरीबदास जी महाराज जी के बोध दिवस के उपलक्ष्य में 26 से 28 फरवरी तक महाविशाल समागम मनाया जा रहा है, जिसमें 3 दिवसीय महाविशाल भंडारा व संत गरीबदास जी महाराज जी की अमृतमय वाणी का अखंड पाठ आयोजित किया गया है, साथ ही अन्य कार्यक्रम जैसे रक्त दान शिविर, देहदान शिविर, दहेज मुक्त विवाह का आयोजन 27 फरवरी को किया गया। इस बार संत रामपाल जी महाराज जी के पावन सानिध्य में 15 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह संपन्न हुआ जो महज़ 17 मिनट में ही गुरुवाणी के माध्यम से संपन्न हुआ जिसमें किसी भी प्रकार का कोई बाहरी आडंबर देखने को नहीं मिला, वर व वधू ने साधारण कपड़े पहन रखे थे किसी भी प्रकार का कोई श्रंगार देखने को नहीं मिला, रक्तदान रूपी महादान की लाइन में सैकड़ों अनुयायियों ने भाग लिया और एम. वाय. अस्पताल इंदौर की टीम को 112 यूनिट रक्तदान किया गया। इस 3 दिवसीय समागम में आश्रम की ओर से आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी का श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर अवलोकन किया। संत गरीबदास जी महाराज जी के जीवन के बारे में बताया गया कि किस प्रकार 10 वर्ष की आयु में पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब जी उन्हें सतलोक से आकर मिले व तत्वज्ञान से परिचित करवाया, सतलोक का वास्तविक नजारा दिखाया और वापस धरती पर छोड़ दिया उसके बाद गरीब दास जी ने परमात्मा के ज्ञान को लोगों के बीच बताना शुरू कर दिया और एक अमर ग्रंथ साहिब की रचना की जो आज हम सभी के बीच मौजूद है। सतलोक आश्रम किठोदा, इंदौर में हजारों की तादाद में श्रद्धालु भंडारा लेने के लिए पहुँच रहे हैं। बताया जा रहा है कि सतलोक आश्रम किठोदा, इंदौर में आस-पास के कई जिलों से संगत आ रही है जिसके कारण भीड़ भाड़ में किसी को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है। भंडारे में शुद्ध देशी घी से निर्मित लड्डू जलेबी, हलवा, सब्जी,पुड़ी, दाल,चावल, सलाद चौबीसों घंटे लगातार वितरित किया जा रहा है। सेवादारों ने बताया कि पूर्ण संत के सानिध्य में आदरणीय गरीबदास जी महाराज द्वारा लिखित अमर ग्रन्थ साहिब की वाणी का श्रवण करने से मन,चित्त व आत्मा के साथ वातावरण भी शुद्ध होता है और हमारे पापो का नाश होता है। और वर्तमान में वो पूर्ण संत केवल जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी ही है जिनके सानिध्य में संत गरीब दास जी महाराज के बोध दिवस के उपलक्ष्य में पुरे विश्व को खुला निमंत्रण देकर महाविशाल भंडारे का आयोजन हुआ है। भंडारे में आने वाले श्रद्धालु प्रशंसा करते थक नहीं रहे कि ऐसा भंडारा जहाँ हजारों की तादाद में लोग आ रहे हैं और उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है, यह केवल सतलोक आश्रम में ही संभव है। और ये केवल पूर्ण परमात्मा ही करवा सकते है। संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा दिए गए तत्वज्ञान से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगो ने निःशुल्क नामदीक्षा ग्रहण की साथ ही संत रामपाल जी महाराज द्वारा चलाए जा रहे समाज सुधार के कार्यों में योगदान देते हुए 198 अनुयायियों द्वारा देहदान के संकल्प फॉर्म भी भरें गए।
प्रधान संपादक
नयन लववंशी
6261746002