अमझेरा थाना प्रभारी राजु मकवाना की सटोरियो पर बडी कार्रवाई रंगे हाथ सात आरोपी को गिरफ्तार के साथ नकद 18 हजार भी जप्त किये। उपपुलिस महानिरीक्षक व जिला धार मंयक अवस्थी के द्वारा सम्पूर्ण जिले में अवैध जुए/सट्टे के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे ।

जिस तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार पारूल बेलापुरकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एंव एस.डी.ओ.पी.महोदय विश्वदीप सिंह परिहार के निर्देशन में थाना अमझेरा क्षेत्र में अवैध जुआ खेलने की सूचना मिलने पर अमझेरा पुलिस द्वारा तास -पत्तो व नगदी रूपयों से जुआ खेलते मिलने पर हमराह फोर्स के द्वारा घेराबंदी कर आरोपीगण विशाल पिता रूगनाथ केवट उम्र 22 वर्षीय, सोनू उर्फ जयंत पिता कमल तम्बोली उम्र 28 साल वर्षीय, पंकज पिता मांगीलाल कुशवाह उम्र 40 वर्षीय, सुरज पिता तोलाराम केवट उम्र 24 वर्षीय, मोहसिन पिता मुन्ना मंसुरी जाति मुसलमान 30 वर्षीय, सुनिल पिता शोकल सिंह सोलंकी 27 वर्षीय,राज पिता जगदीश भामी जाति मारू उम्र 23 वर्षीय सभी आरोपी को अमझेरा निवासी को पकडा जिनके कब्जे से कुल 52 तास के पत्ते व 18,600 रूपये नगदी जप्त किये गये ।उक्त आरोपीयों की कार्यवाही में थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक राजू मकवाना के नेतृत्व में उनकी टीम जिसमें उनि.नरबदसिहं ठाकुर, उनि.दिलीप खाण्डे, आर.926 लालसिंह भाबर, आर.487 करण कौशल का सराहनीय भूमिका रही है ।
प्रधान संपादक
नयन लववंशी
6261746002