धारमध्य प्रदेश

बदनावर विधानसभा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस अपना प्रत्याशी अभिषेक सिंह राठौर (टिंकु बना) की जगह भारी दबाव के चलते कमल सिंह पटेल को बदलने को बजबुर।

कांग्रेस ने धार जिले की बदनावर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपना उम्मीदवार बदल दिया है। लगभग एक सप्ताह पहले इस विधानसभा से कांग्रेस ने अभिषेक सिंह राठौर उर्फ टिंकू बना को अपना उम्मीद्वार घोषित किया था किन्तु आज इस सीट से बदनावर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता कमलसिंह पटेल को अपना उम्मीद्वार घोषित किया है। दरअसल टिंकू बना की घोषणा के बाद से कांग्रेस के नेताओं ने हाईकमान को यह अवगत करवाया कि टिंकू बना सिंधिया समर्थक और संभावित भाजपा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के सामने हलके साबित होंगे। संभवतः इन्ही बातों पर विचार करने के बाद हाईकमान ने इस विधानसभा से कमलसिंह पटेल को अपना उम्मीद्वार घोषित किया है। हाईकमान के इस निर्णय की घोषणा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम ने मीडिया के समक्ष की।
कमलसिंह पटेल लम्बे समय से कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहकर सक्रिय रहे। सिंधिया समर्थक दत्तीगांव के बेहद करीबी और उनके पिता स्व. प्रेमसिंह दत्तीगांव के भी समर्थक रहे और लम्बे समय कांग्रेस की सेवा की। आज पटेल की घोषणा से कांग्रेस में उत्साह नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस का मानना है कि कोई असंतुष्ट नहीं है और जो भी असंतुष्ट होगा उसे हम मना लेंगे।


बालमुकुंदसिंह गौतम धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने एक सूचना के लिए आदेश मिला कि कमल पटेल जी बदनावर के 202 के उम्मीद्वार घोषित कर दिए गए है। ये सूचना देने भर के लिए आप लोग को तकलीफ दी गई है। तो मैं आपको सूचित कर देता हूॅ कि कमल पटेल जी अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। अधिकृत किया है कि सारे पत्रकारबंधुओं को दे दिजिए कि कमल पटेल 202 के बदनावर प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। मुझे दिल्ली भोपाल से निर्देश मिला है उसका मैं पालन कर रहा हॅू। कमल पटेल कितने मजबूत है कितने मजबूत नहीं है उससे कोई लेना देना नहीं है लेना देना यह है कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता है, हमारे जिले के कांग्रेस के कार्यकर्ता है, हमारे जिले के विधायक है, हमारे जिले के पूर्व सांसद है और जो भी संगठन के लोग है वह यह समझ रहा है कि मैं चुनाव लड रहा हूॅ। उसी आधार पर कमल पटेल को जीताकर ले जाऊंगा। जो भी नाराज होंगे उनके घर जाएंगे और मेरे ख्याल से कोई भी नाराज नहीं है सबके सब कांग्रेस के कर्मठ सिपाही है। निश्चित तौर पर कांग्रेस के लिए कार्य करेंगे। 

नयन लववंशी

धार मप्र

6261746002 

नयन लववंशी

प्रधान संपादक | Nayanrathore844@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

Close